राची, झारखण्ड | मई | 01, 2025 ::
मारवाड़ी कॉलेज, रांची में चल रहे इन-हाउस प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम का तीसरा सत्र 1 मई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
तीसरे दिन का विषय था – “पर्सनल इंटरव्यू (PI) कैसे क्रैक करें।”
सत्र का संचालन एक अनुभवी करियर कोच एवं प्रशिक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत होने, प्रभावशाली उत्तर देने और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज अपनाने के तरीके बताए। उन्होंने यह भी समझाया कि इंटरव्यू में केवल ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, संवाद शैली और सोचने का तरीका भी अहम भूमिका निभाते हैं।
सत्र की प्रमुख विशेषताएं रहीं:
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न, प्रभावी परिचय कैसे दें, शरीर की भाषा और आवाज़ में नियंत्रण,इंटरव्यू के दौरान क्या करें और क्या न करें, मॉक इंटरव्यू के ज़रिए अभ्यास इत्यादि।
छात्रों ने इस सत्र को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि अब उन्हें इंटरव्यू को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास और स्पष्टता महसूस हो रही है।
लगभग 200 प्रतिभागियों में से शीर्ष 30 छात्रों को, जिन्होंने तीनों सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें GD-PI तैयारी पुस्तक पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई।



