Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में हिन्दी दिवस का आयोजन

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   20, 2024 ::

२० सितम्बर को हिंदी विभाग एवं हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावाधान में,IQAC के सहयोग से सेंट जेवियर्स कॉलेज राँची में हिंदी दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. नबोर लकड़ा।उप प्राचार्य फादर डॉ. प्रदीप कुजूर के साथ अन्य विभाग के प्रोफेसर्स भी उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि डॉ. कमल कुमार बॉस ने बताया कि हिन्दी हीन भाषा नहीं है बल्कि हिंद की भाषा है।डॉ. समर सिंह ने बताया कि हिन्दी का स्तर बढ़ा है और भविष्य में भी इसकी संभावनाएं है। मुख्य अतिथि डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय ने वैश्विक फलक पर हिन्दी की पहचान की बात की। इस अवसर पर डॉ. फादर कामिल बुल्के पर आधारित पुस्तक “स्मृति अंक” का भी विमोचन किया गया।इस कार्यक्रम में डॉ.जय प्रकाश पाण्डेय,डॉ. सुनील कुमार भाटिया, डॉ. मेल्टिना टोप्पो, डॉ.संजय कुमार, डॉ.एच. के. सिंह और नेहा गुप्ता की सक्रिय भागीदारी रही ।

 

Leave a Reply