राची, झारखण्ड | अक्टूबर 17, 2024 ::
आया तूफान गोली क्लब,थाना चंदवा, जिला लातेहार के तत्वावधान मे तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आया तूफान गोली फुटबॉल मैदान में संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्यअतिथि के रुप में समाजसेवी जोगिंदर उरांव(रांची),छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा(रांची),लाघुप पंचायत मुखिया बिफई मुंडा,लाधूप पंचायत समिति बुधन गंझू,आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष अवधेश उरांव (लोहरदगा)आदि मौजूद थे।
आज के फाइनल मैच में
हेसमी मांडर एक गोल मारकर विजेता बनी।
मैन ऑफ द सीरीज हेसमी मांडर के रोहित कच्छप को रेंजर साइकिल,मैन ऑफ द मैच स्टूडेंट कोचिंग सेंटर कुड़ु के राहुल उरांव को स्टैंड पंखा मिला।
साथ ही निम्नलिखित टीम ने बाजी मारी,
प्रथम पुरस्कार हेसमी मांडर, 15000/रुपया,एक खासी एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार स्टूडेंट कोचिंग सेंटर कुड़ु 10000/ रुपया,एक खासी एवं ट्रॉफी,
तृतीय पुरस्कार आर्मी ब्रदर्स मंजिला(रातु चित्तरकोटा)8000/ एक खस्सी एवं ट्रॉफी,
चतुर्थ पुरस्कार आया तूफान गोली क्लब 7000/,एक खस्सी एवं ट्रॉफी,
इस मैच में रेफरी की भूमिका सचिन भगत,पन्ने लाल इरगांव, कार्तिक उरांव एवं अलाउसमेंट की भूमिका सियोन लकड़ा,अमित उरांव ने निभाई।
अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को जीत की बधाई दी एवं आने वाले सभी पूजा की शुभकामनाएं।
इस मैच को शांतिपूर्ण सफल बनाने में मुख्यरूप से वीरेंद्र यादव, सतेन्द्र पाहन, गेंदा पाहन, आनंद यादव, रामप्रवेश पाहन, अरविंद यादव, राज बहादुर पाहन, संत कुमार महतो, संजय मुंडा, चंदन कुमार, अनिल यादव, सुभाष यादव, झारखंड मुंडा, सीताराम डॉक्टर, संतोष यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



