राची, झारखण्ड | जून 27, 2024 ::
मक्का मदीना से लगभग 800 हाजियों का अंतिम जत्था गुरुवार को कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। इस अवसर पर विधायक इरफान अंसारी और अरसे आलम एयरपोर्ट पहुंचे और हाजियों का इस्तकबाल किया। उपस्थित सभी हाजियों के चेहरे पर अपने वतन पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। हाजियों ने अगवानी कर रहे विधायक और श्री आलम को गले लगाया और बेहतर और दुरुस्त इंतजाम के लिए ढेर सारा शुक्रिया दिया।
हाजियों ने कहा कि आपके नेतृत्व में हम सभी लोग बेहतर ढंग से और सुविधा से हज करने गए और आज सकुशल अपने वतन लौट रहे हैं। हम सभी लोग आपको दिल से दुआ देते हैं। आपने सिर्फ झारखंडी नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने का काम किया है। हम सभी लोगों की दुआएं आपके साथ है।
विधायक ने कहा है कि मैं बहुत जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मिलकर अगले साल जाने वाले हाजियों के लिए और भी बेहतर से बेहतर इंतजाम करने को लेकर वार्ता करूंगा ताकि हमारे हज यात्रियों को किसी प्रकार का कष्ट ना हो। श्री अंसारी ने सभी हाजियों का शुक्रिया किया जिन्होंने देश के लिए अमन चैन एवं भाईचारगी की दुआ की। यही हमारे देश हिंदुस्तान की खूबसूरती है जो सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों को जोड़कर रखने का काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में हाजियों को और भी बेहतर सुविधा दिलाने का काम करूंगा। मौके पर इकराम हसन, पप्पू आलम अर्शी, जावेद हसन, खुर्शीद अनवर सहित हज कमेटी की पूरी टीम उपस्थित थीं।




