Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

महागठबंधन भ्रष्टाचारियों की जमात – पुष्कर सिंह धामी

राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 ::

भाजपा से रांची लोकसभा सीट के प्रत्याशी संजय सेठ ने आज नामांकन दाखिल किया. नामांकन कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसु पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो झारखंड भाजपा विपक्ष के नेता अमर बावरी, राज्यसभा सासंद झारखंड लोकसभा के संयोजक प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू लोजपा के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे
इससे पूर्व मोराबादी मैदान मे एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50000 की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महा गठबंधन के अधिकतर नेता भ्रष्टाचारी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं उनका पूरा परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप है और सभी जमानत पर है रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ जनता के बीच काफी लोकप्रिय है और सदन में रांची और झारखंड की समस्याओं को उठते रहते हैं श्री सेठ रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।
रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ ने सभी को संबोधित कर कहा कि जिस तरह का मान सम्मान प्यार आप लोगो ने इस सभा मे आकर दिया है आज आपकी उपस्थिती से ही यह संदेश जा रहा है कि रांची लोकसभा सीट भारी मतो से जिताकर आप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है ।अबकी बार 400 पार के नारे के साथ संजय सेठ ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर आजसु केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि संजय सेठ काफी लोकप्रिय नेता है और झारखंड की शान है उनकी टक्कर किसी से नहीं है हमारी टक्कर मौसम से है हमें वोट देने के लिए निकलना है और हर हालत में वोट देना है शहर के लोग वोटिंग कम करते हैं इस बार 70 से 80 फ़ीसदी वोटिंग करने का आह्वान किया है
झारखंड विपक्ष के नेता अमर बावरी ने कहा कि देश में मोदी जी की गारंटी है और जनता उनकी गारंटी पर मोहर लगा चुकी है महागठबंधन का कोई भरोसा नहीं है परिवारवाद जातिवाद और भ्रष्टाचार के अखंड दलदल में पूरी तरह डूब चुकी है
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में जदयू भाजपा की भाई की भूमिका में रहेगा और पूरी ताकत से झारखंड की 14 से 14 सीटों पर राजग गठबंधन को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा।
कार्यक्रम का संचालन रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय ने किया ।
सभा समाप्ती के बाद रोड शो कर मोराबादी से समराहालय तक गई जिसका जगह जगह मे पुष्पवर्षा कर कार्यकारतागणो का स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह कांके के विधायक समरी लाल, पुर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ,पुर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार जी, रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पुर्व विधायक रामकुमार पाहन , लोकसभा सह संयोजक रमाकांत महतो, हेमंत दास, बलराम प्रसाद सतनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश सिंह, ललित ओझा, भाजपा के सभी मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षगण, बजरंग वर्मा, अभय कुमार सिंह , जितेंद्र सिंह गंगोत्री कुजूर अनिल महतो राजाराम महतो प्रेम वर्मा , उमेश रंजन, साहू रितेश प्रसाद कमलजीत सिंह संजय जयसवाल ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण महानगर पदाधिकारीगण देवतुल्य कार्यकर्तागण सहित काफी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply