राची, झारखण्ड | नवम्बर | 22, 2022 :: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने वेंडर मार्केट के सामने निःशुल्क कैन्सर की जाँच शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव विजयवर्गीय जी थे । अध्यक्ष द्वारा पुस्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । सचिव स्वेता ने दुपटा ओढ़ाकर सम्मानित किया । संजीव जी ने कहा समर्पण शाखा जन सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती ह । फिर चाहे वो स्वस्थ संबंधी हो या सफ़ाई संबंधी । उन्होंने शाखा को बहुत बहुत शुभकामनाएँ दी । मंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका एवं मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पाड़िया जी भी उपस्थित हुए । शाखा अध्यक्ष पुजा सरावगी ने कहा यहाँ कैंसर जाँच के साथ साथ फ्री नेत्र जाँच शिविर भी लगा है । काफ़ी लोग आलस में या आर्थिक तंगी के कारण जाँच करवा नहीं पाते इसलिए ये फ्री कैम्प लगाया गया है । कार्यक्रम की संयोजिका ममता बोड़ा राधा ड्रोलिया कृष्णा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल ने बहुत ही अच्छे तरीक़े से इस कार्यक्रम की बवस्था की । काफ़ी लोगो ने जाँच करवायी । संयोजिका ममता एवं राधा ने बताया , क़रीब सवा सौ लोगो ने अपनी जाँच करवायी , जाँच का कार्य शाम 5 बजे तक चला । कैंसर को जड़ से ख़त्म करने की समर्पण ने कोशिश की है , आने वाले दिनों में भी संस्था जन हित के लिए तत्पर रहेगी । ये जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने देते हुए बताया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की मेंबर्स का भी सहयोग रहा । मोके पर संस्थापक सुमिता लाठ पूर्व अध्यक्ष कंचन सोमानी सुमन जालान ज्योति अग्रवाल वर्तमान अध्यक्ष पुजा सरावगी सचिव स्वेता भाला कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया संयोजिका ममता बोड़ा राधा ड्रोलिया प्रीति अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल दीपिका मोतिका एवं अन्य सदस्य उपस्थित रही ।



