Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

क्रिकेट प्रशंसकों ने केक काटकर मनाया माही का जन्मदिन : एक स्वर में कहा हैप्पी बर्थडे 

 

रांची, झारखण्ड  | जुलाई  | 07, 2022 :: आज दिनाँक 07 जुलाई 2022 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )राँची महानगर ने मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं राँची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी के 41 वा जन्मदिन धूम धाम से मनाया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर ने युवा क्रिकटरों के साथ केक काटकर माही का जन्मदिन मनाया।खिलाड़ियों ने अलग अलग पोज़ में माही कि बड़ी बड़ी तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति राँची का प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया।

सबने मिलकर एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धौनी कहकर अपने प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया एवं उनके लम्बी उम्र कि कामना की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नार।यण सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,अनुज वर्मा,समेत अन्य कई युवा खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रशंसक आदि उपस्थित थे।

यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply