Breaking News Latest News झारखण्ड

भगवान बिरसा मुंडा जेल फन पार्क में ध्वजारोहण

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  27, 2025 ::

झारखंड के वीर शहीदों के नाम पर संस्था टीम ग्रीन ने लगाए पौधे।

76 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रांची के ऐतिहासिक भगवान् बिरसा मुंडा फन पार्क परिसर में ध्वजारोहण सह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानी शहीद गनपत राय जी प्रपौत्री डॉ वंदना राय जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामाजिक संस्था टीम ग्रीन ने पार्क परिसर में झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानीयो के नाम पर पौधारोपण किया। मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो राजेश लाल, जया राय, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, टीम ग्रीन के निपुण जैन, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डॉ सुभाष साहू, पंकज साहू, नमिता देवी, शुभम चौधरी , अरिहंत जैन, हरेंद्र कुमार , प्रीति कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply