राची, झारखण्ड | मई | 05, 2025 ::
जुटान संघ के संविधान निर्माण हेतु गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जुटान संघ के संविधान को अंतिम रूप दिया गया । संविधान निर्माण की यह प्रक्रिया 11/02/2024 को समिति की पहली बैठक से शुरू हुई थी। लगातार बैठक, विचार विमर्श और तर्कपूर्ण सुझावों के बाद आज यह कार्य संपन्न हुआ । इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के संयोजक डॉ कंजीव लोचन , समिति की अध्यक्ष प्रो. रोज उँराव, समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ समीरा सिन्हा , डॉ पवन कुमार दास एवं नितेश कुमार पासवान उपस्थित रहे। उपनियम के निर्माण कार्य में अशोक कुमार रवानी ने भी समय-समय पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया था।




