Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

पंचम लातेहार जिला योगासना खेल प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित

झारखण्ड  | सितम्बर   20, 2024 ::

पंचम लातेहार जिला योगासना खेल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेतरहाट, नवोदय विद्यालय, और विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लातेहार, चंदवा , बालुमाथ, बारियातू आदि स्कूलों से बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय, संरक्षक बलिराम सिंह लातेहार जिला योगासना खेल संघ और संघ के अन्य पदाधिकारी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई। लातेहार जिला योगासना खेल संघ के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती रही है और चुनें गये खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तथा खेलो इंडिया में शामिल होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची से योगासना खेल संघ झारखंड के तकनीकी पदाधिकारी का बहुत योगदान रहा है। मुख्य तकनीकी पदाधिकारी में डा एस के घोषाल, और आर्य प्रहलाद भगत, प्रोग्राम डायरेक्टर चंदू कुमार, तकनीकी हेड चैताली मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सुषमा कुमारी तिग्गा, श्रतिका जोशी, ममता कुमारी, सोनाली सरकार, पूजा सिंह आदि के निर्देशन पर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। यहां से चयनित हुए खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गिरीडीह जिला जायेंगे। जो कि 28, 29 और 30 सितंबर को आयोजित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य पदाधिकारी अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव बिपिन पांडेय और कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

 

Leave a Reply