Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

इमा प्रतिभा सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय कराटे पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

रांची  झारखण्ड  | जनवरी  | 23, 2022 :: पिछले दिनों कोलकाता में संपन्न अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारतीय कराटे टीम की ओर से खेल रहे झारखंड के 9 खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक सहित 15 पदक जीतकर सिर्फ राज्य को ही नहीं बल्कि देश को गौरवान्वित किया इन सभी खिलाड़ियों के सम्मान में झारखंड कराटे एसोसिएशन (जेकेए) एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में इमा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव और विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मुकुल नायक झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा के द्वारा सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं या साबित करता है कि झारखंड में खेल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है और लोग आगे आ रहे हैं।वह दिन दूर नहीं है जब ओलंपिक जैसे खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी पदक जीतेंगे।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मुकुल नायक ने कहा कि झारखंड के माटी में कुछ तो ऐसी बात है जिसमें हर एक खेल में खिलाड़ी बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरा रहे हैं। चाहे या खेल हॉकी का हो क्रिकेट का हो या कराटे का हो
रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि प्रतिभा की कमी नहीं है झारखंड के खिलाड़ियों में बस जरूरत है उसे निखारने की इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी निरंतर प्रयासरत है कि खिलाड़ियों को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचा सके।
सम्मानित होने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों में
संत जोसेफ क्लब के कुंदन उरांव दो स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका हेंब्रम एक स्वर्ण एक रजत पदक और राकेश तिर्की एक रजत पदक अंजली कुमारी दो स्वर्ण पदक देवंती कुमारी दो स्वर्ण पदक और उमाशंकर गुप्ता दो रजत पदक सुहानी कुमारी एक रजत पदक एक कांस्य पदक सुदेश कुमार महतो एक रजत पदक आयुष सांगा एक कांस्य पदक।
इस अवसर पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा रवि कुमार सिंह स्वस्तिका तरफदार उमाशंकर महतो आशीष भूटकुमार आदि गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply