राची, झारखण्ड | मई | 13, 2024 ::
एकल अभियान वन बंधु परिषद राँची चैप्टर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। 10000 से जादा लोगो को मतदान करने की आग्रह की गई।
पोस्टर बैनर और पामफ़्लेट बाँट कर उनके अधिकार और वोट के महत्व को समझाने की कोशिश की गई।
एक स्कूटी/कार रैली निकाली गई जो की मोरबादी मैदान से फ़िरयलाल चौक तक गई और रास्ते में सभी को मतदान करने के लिए कहा गया।
रैली में वन बंधु परिषद की ईस्ट जोन की अध्यक्षा रेखा जैन, उषा जैन, महिला समिति से मोनिका जैन और युवा टीम के अध्यक्ष विशेष केडिया, सचिव पूजा बागड़िया सह सचिव अभिनव मित्तल समेत ३० से अधिक सदस्य उपस्थित थे।



