रांची, झारखण्ड | फरवरी | 12, 2023 :: इलेक्ट्रिक वाहनों के ब्राण्ड ओकाया इवी ने नए स्कूटर ओकाया फास्ट एफ3 के लॉन्च किया है। ओकाया फास्ट एफ3 एक बार चार्ज करने के बाद 125 किलोमीटर की रेंज देता है। यह वॉटरप्रूफ और डस्ट-रेज़िस्टेन्ट है तथा लोडिंग क्षमता पर 70 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड देता है। अपने अनूठे फीचर्स और सुरक्षा मानकों से युक्त ओकाया फास्ट एफ3 को उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किफ़ायती एवं भरोसेमंद स्कूटर चाहते हैं। आधुनिक उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने वाला यह स्कूटर 1200 वॉट की मोटर से पावर्ड है जो 2500 वॉट की पीक पावर देता है तथा लिथियम-आयन एलएफपी ड्यूल बैटरियों से युक्त स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में तकरीबन 4-5 घण्टे लगते हैं। स्कूटर बैटरी एवं मोटर पर 3 साल की वारंटी के साथ आता है। फीचर्स से युक्त स्कूटर ओकाया फास्ट एफ3रु 99,999 की कीमत पर छह शानदार कलर्स मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक स्यान, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक व्हाईट में उपलब्ध होगा। स्कूटर टेलीस्कोपिक फ्रन्ट सस्पेंशन और रियल सस्पेंशन के लिए हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एर्ब्ज़ाबर्स के साथ आता है।
Related Articles
“एवरेस्ट समिट 2.0 वियॉन्ड द माउंटेन्स” 18 अगस्त को
राची, झारखण्ड | अगस्त 13, 2024 :: रांची 18 अगस्त, 2024 को “एवरेस्ट समिट 2.0 बियॉन्ड द माउंटेन्स में 20 से अधिक प्रतिष्ठितः पर्वतारोहियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम का आयोजन आइडिएट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन, CCL. और साइबरपीस कोर के सहयोग से किया जाएगा । यह कार्यक्रम रविवार को JAP […]
कैप्टन कूल एमएस धोनी बने डेटॉल के ब्रांड एंबेसडर
राची, झारखण्ड | मई | 30, 2025 :: राँची, भारत के अग्रणी कीटाणु सुरक्षा ब्रांड डेटॉल ने क्रिकेट के दिग्गज और भारत के असली कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को अपने डेटॉल साबुन, बॉडीवॉश और हैंडवॉश रेंज का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह अपनी तरह की पहली साझेदारी है, जो एक […]
जेसीआई यूथ राँची ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
राची, झारखण्ड | अगस्त 19, 2024 :: जेसीआई यूथ राँची ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। यूथ के सदस्य सोमवार को किशोरगंज चौक पहुंची। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के दिन घरों से दूर जनता की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर […]



