Breaking News Latest News झारखण्ड

डॉ. राजश्री जयंती झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मनोनीत

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 25, 2023 :: भाजपा नेत्री प्रशिक्षण सह प्रमुख डॉ. राजश्री जयंती भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मनोनीत हुई है।
उन्होंने कहा- ईश्वर को केंद्रीय नेतृत्व तथा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री का आभार प्रकट करना चाहती हूंँ।

निदेशक बनने पर भाजपा के महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, श्री बालमुकुंद सहाय, श्री आदित्य साहु, महिला मोर्चा की अध्यक्षा आरती कुजूर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आरती सिंह के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ साहित्यकार जयंती को साहित्य संस्कृति मंच, सृजन साहित्य मंच, शब्दकार, महिला काव्य मंच ,आगमन आदि साहित्यिकप्रो संस्थाओं ने बधाई दी है।

आज की बैठक में बैंक के निदेशक पियुष भट्ट ने उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply