Breaking News Latest News झारखण्ड

श्रावण माह की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल, चाय, बिस्कुट, फूल बेलपत्र का वितरण

राची, झारखण्ड  | अगस्त   05, 2024 ::

रांची जिला रौनियार वैश्य सभा की ओर से आयोजित सेवा शिविर श्रावण माह के तीसरी सोमवारी को भक्तजनों के लिए सुबह 4:30 बजे से दिन के 10:30 बजे तक पहाड़ी मंदिर परिसर में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल चाय बिस्कुट फूल बेलपत्र का वितरण किया गया।
रांची जिला रौनियार वैश्य सभा करीब 10 वर्षों से श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को भक्तजनों के लिए अपनी सेवा शिविर के माध्यम से देते आ रहे हैं और आगे दो सोमवारी को भक्त जनों के लिए खीर पुडी हलवा शुद्ध पेयजल चाय बिस्कुट सेवा शिविर के माध्यम से श्रावण माह के समापन अंतिम सोमवार तक जारी रहेगा।
रांची जिला रौनियार वैश्य सभा के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने आए हुए समाज के कर्ताधर्ता को रांची जिला सभा की ओर से आभार व्यक्त किया
सेवा शिविर में वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सहायक मंत्री अजय कुमार गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर विजय राज, डॉक्टर मुरली मनोहर सेन, गुप्ता, आर एन शाह, सुरेश प्रसाद साहू, विनय कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविन्द कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार गुप्ता, शिवपूजन साहू रातु, जय किशोर गुप्ता, मून प्रकाश गुप्ता, दीपांकर गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता, रमेश रौनियार, श्रीमती नेहा गुप्ता, आदित्य बाबू, मनीष कुमार गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता (जय बालाजी) समाज के अनेक कर्ताधर्ता शिविर में उपस्थित होकर भक्त जनों के बीच वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराया

Leave a Reply