Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर मे कलर बेल्ट्स ग्रेडेशन टेस्ट

रांची, झारखण्ड  | मई  | 29, 2022 :: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज दिनांक 29/5/2022 को कलर बेल्ट्स ग्रेडेशन टेस्ट डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर, डोरंडा राँची में आयोजित किया । इस बेल्ट ग्रेडेशन में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के 76 कराटेकारो ने भाग लिया।बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान मानस सिन्हा द्वारा किया गया एवं ग्रेडेशन में सहयोग शोकफ के टेक्निकल डायरेक्टर सेंशि रंजीत मेहता, सेंशि बब्लू कुमार, सेंशि सुनील मेहता, पवन केशरी,परमानंद गुप्ता एवं सोनू सुरीन कराटे प्रशिक्षको द्वारा किया गया।

निम्नलिखित कराटेकार बेस्ट कराटेकार के रूप में चुने गये- अंकित कुमार नायक, आयुष्मान अयान, प्रांजल चंद्रा, अबधिजा बिशी, पुनिता कुमारी, लावण्या अत्रि,आयुषी मिश्रा, इशिका मेहता, तेजश्वीनी मेहता, महिका मान्या।
बेस्ट कराटे कारो को शिहान मानस सिन्हा द्वारा मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए।

प्रेषक:
सेंशि रंजीत मेहता ,
टेक्निकल डायरेक्टर,
शोकफ।

Leave a Reply