राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 12, 2022 :: आईफा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ आर्ट एंड डिज़ाइन रांची मे क्रिसमस फीवर की शुरुआत हुई ।क्रिसमस के मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच दो प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।पहला क्रिसमस पेंटिंग तथा ड्रेस लाइक सांता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें स्कूली बच्चों चाहे वह सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट स्कूल हो, बच्चों मे उत्साह दिखा इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के रूप में श्री अली खान श्री रेहान तथा श्रीमती शगुफ्ता बानो का भरपूर सहयोग रहा बड़ी मुश्किल घड़ी थी बच्चों का सिलेक्शन करना। श्री अली खान ने कहा यह सबसे अच्छी बात रही इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के बच्चे तथा प्राइवेट स्कूल के बच्चे दोनों साथ ही एक मंच पर अपना हुनर दिखलाएं और धन्यवाद दिया की मोहम्मद साबिर हुसैन का जो आईफा इंटरनेशनल के डायरेक्टर हैं कहा के बच्चों के लिए मंच प्रदान करना बहुत बड़ी बात है ताकि उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा सामने आ सके सभी विजेताओं को मोहम्मद साबिर हुसैन तथा विनायक मंडलियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया




