Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

विशेष मध्यस्थता अभियान :: समझौता से पति-पत्नी एक हुए

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 07, 2022 :: दिनांक 07.12.2022 को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष मध्यस्थता अभियान में मध्यस्थता केंद्र, रांची में टिंकल सिन्हा तथा शंकर कुमार सिन्हा पति-पत्नी एक हुए। दोनों पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर पत्नी टिंकल सिन्हा अपने पति से एक साल से अधिक दिनों से अपने मैके बचरा (खेलारी), रांची में रह रही थीं।
मध्यस्थता केंद्र में बनी सहमति के आलोक में शंकर कुमार सिन्हा फरवरी 2023 में अपनी पत्नी टिंकल सिन्हा तथा एक पुत्र उम्र 03 वर्ष, एक पुत्री 05 वर्ष को विदाई कराकर अपने आवास शंभूचक डालटेनगंज ले जायेंगे तथा दोनों पक्ष एक-दूसरे को मान-सम्मान देंगे यह भी सहमति बनी कि पति द्वारा पत्नी को व्यक्तिगत खर्च के लिए राशि भी हर माह दी जायेगी तथा सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी। दोनों पक्षकारों के बीच पाँच बैठक हुई। मध्यस्थता को सफल करने में मध्यस्थ एल.के गिरी के अलावा दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं श्री दीपक सिन्हा तथा श्री एफ.एन. निलेश की सराहनीय भूमिका रही।
डालसा सचिव ने दोनों पक्षों को खुशहाल जिंदगी बिताने व आगे लड़ाई-झगड़ा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपलोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोचे और हर्षोल्लास के साथ परिवार में एक साथ रहे।
पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 20 वाद सुलझे
विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन परिवार न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों से कुल 23 (तेईस) मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केन्द्र में प्राप्त हुए, जिन्हें भिन्न-भिन्न मध्यस्थों को सुपुर्द किया गया, जिनमें कुल 20 (बीस) मामलों में सफलता मिली और दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये। अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है, इसलिए वे मामले विशेष मध्यस्थ के पास अगले स्तर के सुनवाई के लिए लंबित है।

Leave a Reply