Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

महात्मा ज्योतिबा फुले और सिद्धो कान्हो की मनी जयंती 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  11, 2025 ::

प्रदेश राजद कार्यालय में महान विचारक ज्योतिबा फुले और सिद्धो कान्हो की जन्म जयंती मनाई गई !

राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा एवं महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने ज्योतिबा फुले और सिद्धो कान्हो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया !

इस दौरान गौतम सागर राणा ने कहा कि सिद्धों कान्हो हूल क्रांति के महानायक और महाजनों के खिलाफ शोषण अत्याचार व संताल विद्रोह के प्रणेता थे !

महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे उन्होंने दबे कुचले कमजोर वर्गों को मजबूत बनाने का काम किया, महान विचारक थे कुरीतियों के परीकारक थे और महिलाओं को शिक्षा में प्रबल बनाने का ऐतिहासिक काम किया !

इस अवसर पर गौतम सागर राणा कैलाश यादव रामकुमार यादव चंद्रशेखर भगत शब्बर फातमी सुरेश राय शुभम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे !

 

 

Leave a Reply