Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

आजसू मे शामिल होने से पहले जितेंद्र सिंह ने रथ से किया प्रचार : कहा आईडियोलॉजी से प्रभावित हूं.

राची, झारखण्ड | फरवरी | 17, 2024 :: आजसू मे शामिल होने से पहले समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने रथ से आजसू पार्टी और उसके द्वारा किए  गए कार्यो का प्रचार किया।
18 फरवरी को आजसू द्वारा आयोजित मिलन समारोह में जितेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल होंगे।
अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा
मैं आजसू की आईडियोलॉजी से प्रभावित हूं. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र एक रोल मॉडल है जहां सुदेश महतो ने खेल के क्षेत्र में कभी अच्छा काम किया.
जेके ग्रुप आफ कंपनी का स्लोगन है अध्ययन, अनुशासन, अध्यात्म और विश्वास जिसे मै आजसू के साथ जोड़ता हूं।
उन्होंने बताया उनका यह रथ 55 वार्डो में घूमेगा और आजसू के द्वारा किए कार्यों को लोगों तक पहुंच जाएगा।
इस अवसर पर आजसू के देवशरण भगत के अलावा कई और लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply