Breaking News Latest News झारखण्ड

चुटिया महादेव मंडा का सौन्दर्यकरण कराना मेरे लिए सौभाग्य की बात :: संजीव विजयवर्गीय ( उप महापौर, रांची )

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 17, 2023 :: रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0 14 स्थित चुटिया महादेव मंडा पूजा समिति द्वारा कुछ माह पूर्व महादेव मंडा का सुन्दरीकरण के मांग को लेकर चुटिया महादेव मंडा का निरीक्षण करने का आग्रह पर माननीय उप-महापौर, रांची, श्री संजीव विजयवर्गीय उक्त स्थान का निरीक्षण कर चुटिया महादेव मंडा पूजा समिति सहित चुटिया वासियों को महादेव मंडा का सौन्दरीकरण कराने का आश्वासन दिए ।
महादेव मंडा के सौन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास 15.11.2022 को किए और आज दिनांक 17.04.2023 को महादेव मंडा में स्टेज झूलन स्तंभ सहित महादेव मंडा का सौन्दरीकरण का उद्घाटन श्री संजीव विजयवर्गीय उप महापौर, रांची के द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत उपस्थित लोगों से उप महापौर ने कहा कि विकास कार्य तो कई किया हूँ, परन्तु जीवन में कुछ कार्य ऐसे होते जो मन को सुकून देने के साथ एक आत्म संतुष्टी प्रदान करता है। वैसा ही आत्म संतुष्टी चुटिया स्थित बड़ा महादेव मंडा मैदान का सौन्दरीकरण करके मिला। इन सभी कार्यों और आम जनमानस का मिलने वाला आशीर्वाद से और भी उत्साहित हूँ और यह मुझे अपनी क्षमता से और भी अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

उद्घाटन कार्यक्रम में :- श्री दिनेश राम, वार्ड पार्षद-14, रांची नगर निगम, रांची, श्री सुजीत शर्मा, भाजपा, चुटिया मंडल अध्यक्ष, श्री कृष्णा शर्मा, श्री गौतम देव, श्री शिवनाथ दास, श्री नवीन साहू, श्री गोपाल लौहिया सहित स्थानीय लोग सम्मिलत हुए ।

Leave a Reply