Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पहले दिन होगी बाल गोपाल झांकी  प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड  | अगस्त   25, 2024 ::

26 अगस्त को बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता सायं 4:00 बजे से 6 महीने से 10 वर्ष तक के बच्चे ,बच्चियां भाग ले सकेंगे

सायं 4:00 बजे सामाजिक व धार्मिक व ब्यापारिक संस्थाओं द्वारा भब्य झांकी का होगा उद्घाटन
भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला का स्वरूप लेजर लाइट के माध्यम से लोगों को दिखेगा
पुरुष गोविंदा को प्रथम पुरस्कार में मिलेंगे एक लाख रुपये वहीं महिला गोविंदा को प्रथम पुरस्कार पर एकावन हजार की नगद राशि दी जाएगी
———————————–
27 अगस्त को गोविंदा की पुरुष व् महिला टीम फोड़ेगी मटकी
* पुरुष गोविंदा के लिए
प्रथम पुरस्कार – 1लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार 41 हजार
तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये की राशि नगद दी जाएगी।
साथ ही साथ पुरुष गोविंदा में प्रथम स्थान पाने वाले को समिति की और से शिल्ड भी दिया जायेगा।

* महिला गोविंदा में
प्रथम पुरस्कार 51 हजार
दुतीय पुरस्कार 21 हजार
की राशि दी जाएगी।
पुरुष गोविंदा के लिए 25 फीट एवं महिला गोविंदा के लिए 20 फीट पर रहेगी हांडी।
हांडी के ऊपर रखे नारियल से हांडी को फोड़ना है।
प्रत्येक टीम को हांडी फोड़ने का 4 मिनट का समय दिया जाएगा।
———————————–

————————————
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के तत्वाधान में अल्बर्ट एक्का चौक ,मेन रोड में 26 व 27 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए
समिति के संरक्षक संजय सेठ, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, ने बताया की समिति के द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव 2009 में प्रथम बार प्रारम्भ किया गया था आज 14 वर्ष से हम जन्माष्टमी महोत्सव मनाते आ रहे है । दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन 26 अगस्त को अपराहन 4:00 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप में भब्य झांकी का उद्घाटन रांची की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं सहित ब्यापारिक संस्थाओ के अध्यक्ष, सचिव एवम पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा ।
इस अवसर पर धरित्री कला केंद्र की निर्देशिका श्रीमती गार्गी मलकानी के नेतृत्व में बाल कलाकारों के द्वारा भाव नृत्य प्रस्तुति एवं कोलकाता के कलाकारों के द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण के भावपूर्ण नित्य नाटिका का भी आयोजन रखा गया है।
आयोजन स्थल पर भव्य निर्जीव झांकी का भी श्री कृष्ण भक्तगण अवलोकन कर सकेंगे श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बाल गोपाल बच्चे और बच्चियां जिनकी उम्र 10 वर्ष तक हो वह श्री कृष्ण झांकी स्वरूप प्रतियोगिता में भी भाग ले सकेंगे । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पुरस्कार वितरण आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रथम, दुतीय, तृतीय पुरस्कार के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।
आयोजन स्थल को फूलो व रंग बिरंगी लाइटो से सजाया जायेगा
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजन स्थल पर 4 बड़े आकार के एल ई डी स्क्रीन पर देख सकेंगे।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज सहित माखन मिश्री ,पंजीरी, फल, रबड़ी का भोग लगाया जाएगा जिसे कार्यक्रम स्थल पर जन मानस के बीच वितरण किया जाएगा।
महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था रखी गई है।
27 अगस्त को संध्या 4 बजे से दही हांडी फोडो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नित्य नाट्य मंचन का आयोजन रखा गया है ।
भजनों का होगा अखाड़ा
गणेश वंदना से प्रारंभ जन्माष्टमी महोत्सव पर धनबाद से पिंटू शर्मा, इंदिरा डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा भक्ति मय संगीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति साथ ही भजनों के सम्राट अंशु ज्योति, पागल लखनऊ एवं सनी सरताज कानपुर द्वारा भजनों की गंगा अमृत वर्षा का आनंद हम उठा सकेंगे।
वहीं गौ माता पर हो रहे हैं अत्याचार की भावपूर्ण प्रस्तुति कलाकारों के द्वारा रखी जाएगी साथ ही उत्सव के साथ हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी शुभारंभ कर विजयी प्रत्याशियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
संजय सेठ को जन्मदिवस के अवसर पर बधाई दी
आयोजन स्थल पर आज समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी को जन्म दिवस अवसर पर समिति के सभी उत्साहित सदस्यों ने एक साथ मिलकर उनके साथ दीप जलाए ओर भगवान को माखन स्वरूप कलाकंद का भोग लगाकर लोगो के बीच मिठाई के रूप में खिलाया ।
उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन सदस्यों द्वारा फूलों की वर्षा के साथ अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ के साथ माला पहनाकर किया। समिति सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं अपनी ओर से प्रेषित की।
संजय सेठ ने कहा महाराष्ट्र में होने वाले कार्यक्रम को झारखंड में एक बहुत बड़ी पहचान मिली है।
लाखों लोग टेलीविजन के माध्यम से भारत सहित विदेशों में भी इस कार्यक्रम को देखते हैं और श्री जन्माष्टमी उत्सव भी मानते हैं।
मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पानी ,चाय, विसकुट का वितरण किया जाएगा।
चिकित्सा सुविधा के लिए मारवाड़ी युवा मंच,नागर मल मोदी सेवा सदन, द्वारा एंबुलेंस सेवा बहाल रहेगी।
प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है वहीं नगर निगम के द्वारा साफ सफाई और ब्लीचिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक संजय सेठ, सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, महासचिव रविन्द्र मोदी, जवाहर तनेजा, कुणाल आजमानी रमेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष राम बांगड़,,संजय जायसवाल, मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, भीषम सिंह, नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, वरुण साहू सतेंद्र सिंह गुड्डू , मनोज कुमार, राजीव सहाय, पूनम आनंद, नीतू सिंह, प्रकाश धेलिया, संदीप वर्मा, नीरज कुमार, विपिन वर्मा, मनोज कुमार, आनंद श्रीवास्तव, भीष्म सिंह, विपिन वर्मा, रवि सिंह, लल्लू सिंह, रवि मुंडा,,संतोष सेठ, रामशंकर बगड़िया, जुगल दरगढ़. कवल जीत सिंह सटी, अजय वर्मा, संजीव साहू, अशोक पुरोहित, मनीष लोधा, अमित चौधरी, नीलम चौधरी, कुमुद झा, मनीष साहू, विजय ओझा , राजू रजक सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है।
अध्यक्ष मुकेश काबरा मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत,संजय पोद्दार ने रांची के समस्त कृष्ण प्रेमियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply