Breaking News Latest News राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

बैंगलुरु.: अनुशासन में आस्था है सफलता का सूत्र : शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी

 

बैंगलुरु | दिसम्बर  | 09, 2021 ::  अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी ,शासन श्री मंजुरेखा जी आदि के दर्शनार्थ सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं जैन श्वे. तेरापंथी सभा दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ.धनपत लुनिया व जानीमानी साहित्यकार व अणुव्रत विश्वभारती की संगठन मन्त्री डॉ कुसुम लुनिया के बैंगलुरु -कगैरी में श्री सुरेश जी दक के आवास पर पहुँचे।
शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा ने कहा कि लुनिया दम्पति को पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी पूज्य गुरुदेव श्री महाप्रज्ञ जी का आशीर्वाद मिला |वर्तमान में परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की भी असीम अनुकंपा है जिससे इनकी विकास यात्रा गतिमान है ,जो व्यक्ति धर्म संघ के प्रति श्रद्धा व विनय समर्पण का भाव संजोता वह सहज भाव से सबका आशीर्वाद प्राप्त करता है। अनुशासन में आस्थाशील जीवन सबका प्रिय बनता है ।भारत सरकार के विज्ञान व तकनीकी मन्त्रालय एवं पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय की संयुक्त सलाहकार समिति राजभाषा की सदस्य केरूप में डॉ.कुसुम के द्वारा धर्मसंघ की प्रभावना राजनीतिक क्षेत्र में मूल्यवत्ता बढ़ाएगी
इस मौके पर राजराजेश्वरी नगर तेरापंथ सभा अध्यक्षश्री मनोज डागा ,तेरापंथ महिला मंडल RR नगर अध्यक्षा श्रीमती लता बाफना ,मंत्री सीमा छाजेड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किये । तेरापंथी सभा व महिला मंडल द्वारा डॉ.धनपत डॉ. कुसुम का सम्मान किया गया।साध्वीवृन्द को अणुव्रत समिति दिल्ली का न्युज बुलेटिन अणुव्रत स्वर भेंट करते हुए लुनिया दम्पति ने कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply