Breaking News Latest News झारखण्ड विदेश

चित्रपट झारखंड की वार्षिक योजना बैठक सम्पन्न

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 07, 2024 ::

चित्रपट झारखंड की वार्षिक योजना बैठक आज विश्व संवाद केंद्र कांके रोड के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पूरे दिनभर की चर्चाओं के बाद आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें नए सचिव के रूप में पुलिन मित्र को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह वं नवनियुक्त सचिव और सभी सदस्यों की मौजूदगी में विगत वर्ष की कार्य योजना एवं बजट एवं आगामी वर्ष भर की कार्य योजना एवं बजट की घोषणा की गई। साथ ही साथ पूरे प्रांत को आठ विभागों में बंटकर कार्य योजना को निष्पादन करने की सहमति बनी। संथाल परगना डॉ दीपक प्रसाद, धनबाद योगेंद्र तुलस्यान, नवीन कुमार सहाय पलामू, राकेश रमण हजारीबाग एवं गुमला, सुमित मित्तल रांची को विभाग समन्वयक बनाया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघ चालक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी को चित्रपट झारखंड के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक श्रीवास्तव जी ने सभी माननीय सदस्यों का स्वागत किया और उन्होंने हौसला अफजाई की।

 

 

 

Leave a Reply