राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2023 :: पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र ,कोलकाता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित झारखंड के 100 गांव में अमृत कलश यात्रा के तीसरे दिन इटकी प्रखंड के कुर्गी, कुल्ली, भंडारा एवं नारो गांव में अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
एक ओर जहां बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकले वही दूसरी ओर देश प्रेम में लोक कलाकारों ने पुरे जोश से देश भक्ति गीतों के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्र किए।
कलश में एकत्र मिट्टी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बन रहे अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए भेजा जाएगा, देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानी जिनमें से बहुतों को लोग नही जानते का नाम नामांकित होगा।
भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री जी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन इस कार्यक्रम के माध्यम से होगा।
इसी कड़ी में झारखंड राज्य के 10 प्रखंडो जिसमें रांची जिला के बुंडू , सोनाहातू ,राहे, तमाड़, इटकी, सरायकेला जिले के कुकड़ू, दुमका जिला के जामा प्रखंड, जामताड़ा प्रखंड का नारायणपुर एवं लातेहार जिले के मनिका एवं बरवाडीह प्रखंड में अभियान चलाया जा रहा।
यह कार्यक्रम चंद्रदेव सिंह (कार्यक्रम समिति सदस्य, पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र संस्कृति मंत्रालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) के नेतृत्व में झारखंड में चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्भय कुमार, मुकेश लोहारा, द्रौपदी देवी, शिवरतन ठाकुर,केवल महतो, सुनीता देवी ,सोनी कुमारी, उमेश महली आदि भूमिका निभा रहे हैं।




