राची, झारखण्ड | सितम्बर 15, 2024 ::
रांची विश्वविद्यालय स्थित दीक्षांत मंडप में आज अभाविप द्वारा आयोजित “छात्र गर्जना” कार्यक्रम में माफियाओं भ्रष्टाचारियों द्वारा पोषित झारखंड सरकार के शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं महिला सुरक्षा पर 5 वर्षों के कुशासन व निरंकुशता का काला दस्तावेज जारी किया गया।
* हाए हाए हेमंत,बाय बाय हेमंत
छात्र गर्जना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड की इज्जत और आबरू को बचाने की है,यह लड़ाई बहन बेटियों की सम्मान की है,यह लड़ाई नौजवानों के रोजगार के लिए है और इस लड़ाई को लड़ने का काम झारखंड विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता करेगा।इस शासन काल में युवा खफा है क्योंकि हेमंत सरकार बेवफा है , उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यह युवाओं का सैलाब आपसे हिसाब मांगने आई है।यह युवा तरुणाई झारखंड के कोने कोने से आकर छात्र, युवा एवम सामाजिक समस्याओं का समाधान मांगने एवम 5 साल का हिसाब मांगने आई है तथा यहां से जाकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता झारखंड के गांव-गांव जाकर के सरकार के विधायक एवम मंत्री और कार्यकर्ताओं से पूछने का काम करेंगे वर्तमान की झारखंड मुख्यमंत्री सरकार में पिछले 5 वर्षों में कितने युवाओं को रोजगार दिया और कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया।
प्रदेश मंत्री सौरभ झा ने विशाल युवा तरुनाई को संबोधित करते हुए कहा कि आज की वर्तमान सरकार को मइयां सम्मान योजना नहीं मइयां बचाओ योजना कार्यक्रम करने की आवश्यकता है,
आगामी 25 तारीख सभी छात्र कार्यकर्ता अपने जिले केंद्र पर हजारों की संख्या में छात्रों के साथ कार्यक्रम करेंगे और वहां के शासक प्रशासक को यह काला दस्तावेज देते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की निकम्मी नीति और खोकली नीति को समाज के बीच रखने का प्रयास करेंगे।
छात्र गर्जना सह काला दस्तावेज विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रमुख डॉ. पंकज कुमार, अखिल भारतीय जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख प्रमोद राऊत, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, प्रांत कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित, कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह सहित हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश भर के छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।




![I will pray to god to give me the strength to eradicate malnutrition and poverty from Jharkhand : raghubar das [ cm, Jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/02-Raghuvar-das-464x290.jpg)