A legend had passed away by the death of rishi kapoor :: lal vijay shahdeo
Breaking News Latest News सिनेमा

ऋषि कपूर के निधन पर लाल विजय शाहदेव ने कहा एक और महारथी फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़कर चला गया

मुम्बई | अप्रैल | 30, 2020 :: बीतें दिन दुनिया ने बॉलीवुड का एक बेहतरीन अभिनेता इरफ़ान खान को खोया।
अभी तक यह खबर शांत भी नहीं हुई थी कि आज बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया।फिर से दुनिया ने एक और नायाब अभिनेता खोया।इस पर दुःख प्रकट करते हुए फ़िल्म निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने कहा कि एक और महारथी फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर चला गया।
ऋषि कपूर अब इस दुनिया मे नही रहे ये समाचार दुःखद और अविश्वसनीय लग रहा है।
लाल विजय ने अपने बीतें दिनों को याद करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज से भागकर जिसकी फिल्में देखा करता था और उनकी एक्टिंग की नकल करता था।
विश्वास नही हो रहा कि वो अब कभी एक्टिंग नही करेगा।
उन्होंने कहा मुझे याद है मैंने लैला मंजनू तीन बार देखी थी और आज भी उनका बोला संवाद याद है।
उनके चेहरे पर मैं अपने आप को देखता था।
आपको बता दें कि लाल विजय शाहदेव को कुछ साल पहले उनकी पूरी फैमिली के साथ डिनर करने का मौका मिला था।
तब पता चला कि इतने बड़े फिल्मी परिवार से होने के बाद भी वो आम व्यक्ति की तरह सबसे अच्छे से व्यवहार करते थे।

जिस बेबाकी से वो अपनी बात रखते थे लाल विजय उनके कायल थे।
आखिरकार एक्टिंग की एक और किताब के पन्ने बंद हो गए।

Leave a Reply