Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

राची, झारखण्ड | जुलाई | 20, 2023 :: रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अन्तर्गत खिजरी एवं हटिया जय विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव, राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का आयोजन खिजरी विधायक आवास सेक्टर- 2 में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने की।

इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा देश में आदिवासियों और दलितों पर आए- दिन अत्याचार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं। देश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आज शामिल होने वाले सभी लोगों का हम कांग्रेस परिवार में सहृदय स्वागत करते हैं।

प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा की देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। मणिपुर महीनों से जल रहा है, देश में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार चरम पर है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। देश की जनता जान चुकी है की भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने वाले सभी का आभार और स्वागत।

राँची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र विकल्प है। देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आप सभी के सहयोग से हम मोदी सरकार के खिलाफ एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे और 2024 में इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

आज कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से मनोज नायक, राजेश चौधरी, ललिता देवी, सुशीला देवी एवं सैंकड़ों की संख्या में अन्य लोग थे। सभी ने एक स्वर में कहा की हम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह सन्नी, अशोक मिश्रा, काजल भट्टाचार्य, परमेश्वर सिंह, पिकलु चटर्जी, सुनील उरांव, माधो कच्छप अभिषेक सिंह, रविशंकर सिंह, कमल ठाकुर, मोहित शाहदेव, सतीश पंडा, राजकिशोर प्रसाद, करमदेव सिंह, निकोलस एक्का, किशोर नायक, गोपाल उपाध्याय एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply