
रांची, झारखण्ड | मार्च | 25, 2020 :: श्री राधाकृष्ण मंदिर,कृष्णा नगर कॉलोनी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आज 25 मार्च, बुधवार को शैल पुत्री मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई.
श्री राधाकृष्ण मंदिर,कृष्णा नगर कॉलोनी,रातु रोड में आज सुबह सर्वप्रथम कलश स्थापना की गई. तत्पश्चात नगर कल्याण के लिए अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई साथ ही भक्तों द्वारा भी 11 अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई.यजमान चंद्रभान तलेजा,मंदिर के पुजारी पंडित ज्ञानदेव जी,उपाध्याय जी,सीता राम जी और मंदिर कमिटी के रामचंद्र तलेजा एवं हरिचंद किंगर ने संयुक्त रूप से श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ पढ़ा.मां की आरती और प्रार्थना के साथ आज के कार्यक्रम की समाप्ति सुबह 9 बजे हुई.
कोरोना वायरस के संक्रमण से खतरे को देखते हुए और सरकार के आदेशों का पालन करते हुए मंदिर परिसर को लॉक डाउन पहले से ही किया जा चुका है इस कारण श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगी हुई है.रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.रामनवमी तक सभी पूजा पाठ के कार्यक्रम बगैर श्रद्धालुओं की उपस्थिति के मंदिर के पुजारियों द्वारा ही सम्पन्न होंगे.यह जानकारी मंदिर कमिटी के मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने दी.




