
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2020 :: श्री श्याम मण्डल , राँची द्वारा आगामी 5 , 6 एवं 7 मार्च 2020 को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी श्री श्याम मोहत्सव का आयोजन अत्यन्त धूम धाम के साथ आयोजित किया जायेगा ।
आयोजन की तैयारी हेतु मण्डल की सभा दिनाँक 16 फरवरी 2020 को श्री श्याम मन्दिर के सभागार में हुई । सभा की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र पोद्दार ने की । मण्डल के मंत्री श्री चन्द्र प्रकाश बागला ने अभी तक कि कार्य प्रगति के बारे में सभा को अवगत कराया ।
दिनाँक 5 फरवरी को अपराह्न 3 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर से विराट निशान पद यात्रा प्रारम्भ होगी जिसमें 501 महिलाएँ व पुरुष श्री श्याम निशान लेकर नाचते गाते हुए शामिल होंगे ।
निशान यात्रा में दिव्य रथ पर विराजमान होकर श्री श्याम प्रभु नगर वासियों पर आशीष वर्षा करेंगे ।
भजन मण्डलियाँ श्री श्याम प्रभु के भजन गाते हुए रंग अबीर गुलाल उडाते हुए निशान यात्रा को पूर्ण भक्ति के रंग में सरोबर करेंगे ।
निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भृमण करते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर पहुँचगी जहाँ भक्तगण पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ निशान श्री श्याम प्रभु को अर्पित करेंगे ।
दिनाँक 6 मार्च 2020 को श्री श्याम मन्दिर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
पूर्ण मन्दिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है ।
श्री श्याम देव को अनूठा मन मोहक श्रृंगार किया जाएगा ।
अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर सम्पूर्ण रात्रि के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा ।
श्री श्याम प्रभु के साथ केसरिया होली का अपूर्व आनन्द भक्तगण उठायेंगे ।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग – खीर चूरमा का विशेष रुप से अर्पित किया जाएगा ।
बसंतोत्सव के इस अवसर पर भजन पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा ।
प्रातः 4 बजे महारती व प्रसाद वितरण के साथ संकीर्तन का समापन होगा ।
दिनाँक 7 मार्च 2020 को सम्पूर्ण दिवस को श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार – 151 सवामणी भोग व द्वादसी दर्शन का आयोजन होगा । आयोजन की तैयारी में मण्डल के सदस्यगण पूर्ण तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं ।
आज की सभा में धीरज बंका , मनोज सिंघानिया , अरुण धानुका , नितेश केजरीवाल , विवेक ढाँढनीयाँ , विकास पड़िया , राकेश सारस्वत , अनुराग पोद्दार , सुदर्शन चितलांगिया , बालकिशन परसरामपुरिया उपस्थित थे ।




