मुंबई | अक्टूबर | 05, 2018 :: अदाकारा लारा दत्ता ने हाल ही में मुंबई में सस्मीरा एन्चांटे के सहयोग से आयोजित पेज 3 फैशन अवार्ड बांटे। फैशन, ज्वैलरी, लाइफस्टाइल, एसेसरी डिजाइनिंग आदि के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के मकसद से ऑल अबाउट टेलेंट ने इस अवसर पर एक फैशन शो का आयोजहन भी किया। इस इवेंट में स्थापित डिजाइनरों के साथ-साथ उभरते हुए डिजाइनरों को भी अपना टेलेंट दिखाने का मौका दिया गया जिनमें से आरफि लांबा, वैशाली शदांगुले, तसनीम मर्चेंट, झेलम दलवी, रेशमा मर्चेंट जैसे डिजाइनरों की प्रतिष्ठित जूरी ने विजेताओं का चुनाव किया। इस शो में मिस यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री लारा दत्ता न सिर्फ विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद थीं बल्कि वह गुजरात की मशहूर डिजाइनर मानुनी व्यास के साथ शो-स्टाॅपर के रूप में रैंप पर भी उतरीं। साथ ही उन्होंने 25 अलग-अलग प्रकार के अवार्ड भी बांटे। सस्मीरा के छात्रों ने अपने कलैक्शन को ‘स्टोरीज रीटोल्ड’ का नाम दिया। ऑल अबाउट टेलेंट के गीना दोसांझ और असीम सिंह ने कहा कि पेज 3 अवार्ड्स का चैथा संस्करण है और हमें खुशी है कि हम लगातार कामयाबी पाते हुए नए लोगों को न सिर्फ एक बेहतर मंच बल्कि आगे बढ़ने के मौके भी दे पा रहे हैं।
Related Articles
वैश्य मोर्चा का 5वां स्थापना दिवस 12 अक्टूबर को रांची में
राची, झारखण्ड | सितम्बर | 15, 2023 :: गुरुवार को रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया. यह बैठक आगामी 12 अक्टूबर […]
राष्ट्रीय यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सिविल सार्जन राँची की अध्यक्षता में कार्यशाला
राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2024 :: * कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टी० बी० उन्मूलन 2025 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु भविष्य की कार्य योजना तैयार करना एवं उस कार्य योजना को पूरा करने में होने वाली चुनौतियों का निपटारा ==================== विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च 2024 के अवसर पर 23 मार्च को राष्ट्रीय यक्ष्मा […]
37वे राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए झारखंड सेपक टकरा दल गोआ रवाना
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 25, 2023 :: गोआ में आयोजित किये जा रहे 37वे राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए झारखंड सेपकटकरा टीम आज गोआ के लिये रवाना हो गयी। ज्ञातव्य है कि इस राष्ट्रीय खेल में झारखंड की महिला टीम ने क़वार्ड इवेंट में क्वालीफाई किया है। झारखंड दल में कलावती हेब्रोम, […]