Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जैन भवन में श्रद्धा के साथ मनाया गया ‘क्षमा दिवस’

रांची, 16 सितंबर 2026: श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित जैन भवन में पर्युषण महापर्व का अंतिम दिवस ‘क्षमा दिवस’ के रूप में मनाया गया। स्वाध्यायी श्रीमती पुष्पा जी ओसवाल ने अंतकृद्दशांग सूत्र का वाचन पूर्ण कर सती चंदनबाला का प्रेरक प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को क्रोध और अहंकार त्यागकर परस्पर क्षमा याचना को आत्मशुद्धि का मार्ग बताया।

कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो एवं झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।

महापर्व में तपस्या करने वाले श्रद्धालुओं की समाज द्वारा अनुमोदना की गई। अंत में संवत्सरी प्रतिक्रमण के बाद सभी ने एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए “मिच्छामि दुक्कड़म” कहा।

 

Leave a Reply