रांची। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर आकांक्षा सोशल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं डॉ. बी. कुमार क्लीनिक, हरमू के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शुभाश्री अपार्टमेंट, बरियातू रोड में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 65 मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाएं एवं जांच की सलाह निःशुल्क दी गई।
डॉ. बी. कुमार, आर्किड हॉस्पिटल के कंसल्टेंट कार्डियक, डायबिटिक एवं फिजिशियन हैं। शिविर में आकांक्षा सोसाइटी की शर्मिला गोस्वामी, विवेक चांद, सतीश अग्रवाल, रिंटू सिंह, कौशिक चांद एवं सुशांत साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन में ओल्केयर लेबोरेटरीज, सिंटिगो लाइफसाइंस, इंटास एवं लुपिन का भी सहयोग रहा। सोसाइटी ने डॉ. बी. कुमार एवं उनकी टीम सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।



