बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बिट), मेसरा की फॉर्मूला स्टूडेंट टीम ‘टीम सृजन’ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘सुप्रा एसएई इंडिया 2026’ में भाग लेने के लिए तैयार है। झारखंड की पहली और पुरानी फॉर्मूला स्टूडेंट टीम ने करीब एक वर्ष की मेहनत से ‘फीनिक्स’ नामक नई फॉर्मूला रेसिंग कार तैयार की है। टीवीएस सहित कई प्रायोजकों के सहयोग से बनी यह कार 2 सितंबर से नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर दौड़ेगी। संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश जैन सहित अन्य अधिकारियों ने टीम कैप्टन प्रांशु एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया।



