.
रांची, 29 अगस्त: आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली कैंट में 28 एवं 29 अगस्त को पूर्वी कमान अंतर-एपीएस कमान स्तरीय वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एपीएस बेंगदूबी, बगराकोटे, बशिष्ठा और दिनजान की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में एपीएस बेंगदूबी ने एपीएस बशिष्ठा को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में एपीएस दिनजान ने एपीएस बगराकोटे को पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के पैट्रन मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना की सराहना की। प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




