Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची में इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता

रांची, 28 अगस्त 2026: आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची में ईस्टर्न कमांड इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 28 एवं 29 अगस्त को किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में 61 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मनोज झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पहले सेमीफाइनल में एपीएस बशिष्ठा ने एपीएस दीनजान को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एपीएस बेंगडुबी ने एपीएस बागराकोट को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल 29 अगस्त को होगा।

 

Leave a Reply