Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

शोकफ़ के 23 कारटेकरों को ब्लैक बेल्ट एवम् बिभिन्न डान ग्रेड प्रदान 

राची, झारखण्ड  | जुलाई |  27, 2025 ::

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में रातू रोड ,राँची स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर में ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन का आयोजन किया गया। इस बेल्ट ग्रेडेशन में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के झारखंड राज्य के 19 कराटेकारो ने ब्लैक बेल्ट,1 ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डान,2 ने तृतीय डान एवम् 1 ने चतुर्थ डान की परीक्षा में सफल हुए। शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवम् मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हँसी मानस सिन्हा द्वारा ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट लिया गया। ग्रेडेशन में सहयोग कियोशी नरेंद्र सिन्हा एवम् शिहान रंजीत मेहता ने किया। उत्तीर्ण होने वाले सभी करटेकरों को श्री अरबिन्द सोसाइटी हेसल ब्रांच के सचिव श्री रमेश भाई के द्वारा मोमेंटो एवम् हांशी मानस सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर हांशी मानस सिन्हा द्वारा कराटे के सीखने के फ़ैयदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। यह भी बताया गया की आज के दिन में कराटे सेल्फ डिफेंस के साथ साथ एक अच्छा स्पोर्ट्स भी है।

 

उत्तीर्ण होने वाले कराटेकार इस प्रकार है

 

* ब्लैक बेल्ट

कैवल्य अर्जित,वीर चक्रदेव सिंह,पीयूष कुमार पाठक,समृद्ध कुमार,अस्वीन आनंद,आरोही कुमारी, रिधि विश्वकर्मा,प्रांजल चंद्रा, हर्ष कुमार, सुशील गाड़ी, हर्षित कुमार,अनुज हँसदा,प्रीति खलखो,कृष्णा रंजन,रिया रंजन,अर्पिता कुमारी,दीपा कुमारी,पृषा बागला,ऋषा जैन।

 

* द्वितीय डान : सोनू सुरीन

 

* तृतीय डान: परीक्षित पाठक,उमेश कुमार रजक

 

* चतुर्थीय डान: मार्शल डूडू

 

इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक शिहान राज किशोर, सेंसाई बबलू कुमार , पवन केशरी उपस्थित हुए।

 

 

Leave a Reply