Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

योग सप्ताह के तीसरे दिन आयुर्वेदिक पौधों का रोपण 

राची, झारखण्ड  | जून |  17, 2025 ::

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र के द्वारा योग सप्ताह के तीसरे दिन पौधारोपण का कार्यक्रम राज्य योग केन्द्र, राची आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ॰ उमेश चन्द्र भास्कर ( प्रभारी पदाधिकारी, राज्य योग केन्द्र ), गणमान्य पदाधिकारी, योग अभ्यासियों एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

पौधारोपण में तुलसी, एलोवेरा, बेल, आवला आदि आयुर्वेदिक पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ अर्चना कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जारी किए गए योगा प्रोटोकोल के अनुसार अभ्यास कराया।

सत्र मे योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर करने वाले आसन, बैठ कर करने वाले आसन, पेट के बल लेट कर करने वाले आसन, पीठ के बल लेट कर करने वाले आसन कराए गए ।

प्राणायाम में नाड़ी शोधन, कपालभाति, शीतली एवं भ्रामरी का अभ्यास कराया गया ।

उसके बाद शवासन और अंत में ध्यान का अभ्यास कराया गया।

आज का कार्यक्रम राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी द्वारा संचालित किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की उपस्थित थी

 

 

Leave a Reply