Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

फ्रेशवाटर पर्ल कल्चर टेक्नोलॉजी पर तीन -सप्ताह के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन 

राची, झारखण्ड  | जून |  03, 2025 ::

संत जेवियर कॉलेज, राँची के सोसाइटी फॉर अर्थ ऑब्जर्वेशन एंड कंजर्वेशन (SEOC) और IQAC, ने सफलतापूर्वक फ्रेशवाटर पर्ल कल्चर टेक्नोलॉजी पर तीन -सप्ताह के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

छात्रों को अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए इस कार्यक्रम के उद्घाटन में सम्मानित मेहमानों की उपस्थिति देखी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्रशासन एवं प्रख्यात संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हुआ,जिनमें फादर प्रिंसिपल डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर उप प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिन्ज़, रेजिस्ट्रार डॉ फादर केनेडी,कार्यक्रम निर्देशक डॉ. एन. वेंकट अप्पा राव,कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रितेश कुमार शुक्ला, सचिव डा संदीप चंद्रा एवं डॉ कैप्टन प्रिया श्रीवास्तव शामिल थी। झारखंड के एक प्रसिद्ध पर्ल उद्यमी श्री बुडहान सिंह पूरती और एफएफटीसी शालिमार के मुख्य प्रशिक्षक डॉ प्रशांत कुमार दीपक, फिशरीज डिपार्टमेंट, राज्य सरकार, झारखंड भी इस अवसर पर मौजूद थें। योगदा सत्संग कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंकित कुमार ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। जन्तु विभाग के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राकेश रंजन, सुश्री मौली चक्रवर्ती और सुश्री वंशिका लोहिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहें। स्वागत संबोधन मेंडा रितेश शुक्ला ने समर इंटर्नशिप के लाभ पर विस्तृत जानकारी दी और बायो एंटरप्रेन्योर होने की दिशा में एवं मोती उत्पादन के फ़ायदो पर प्रकाश डाला, इस समारोह में फादर प्रिंसिपल डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुूजूर ने इंटर्न्स को एक प्रेरणादायक संदेश दिया ।

फादर अजय ने इंटर्न्स को संबोधित करते हुए अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

संत जेवियर्स कॉलेज के रेजिस्ट्रार फादर प्रभात केनेडी सोरेंग ने भी अपने प्रेरणादायक शब्दों से इंटर्न्स का उत्साहवर्धन किया। डॉ. एन. वेंकट अप्पा राव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply