Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में कई कार्यक्रम 

राची, झारखण्ड  | जून |  01, 2025 ::

संत जेवियर्स कॉलेज, रांची की एनएसएस इकाई द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जयपाल सिंह मुंडा पार्क में पौधारोपण अभियान से हुई, जिसके अंतर्गत अनेक पौधे लगाए गए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने लेन तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

 

कॉलेज परिसर में भाषण प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचारों और कलात्मकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य फा. डॉ. प्रदीप कुजूर एस.जे., डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. संजय सिन्हा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शिव कुमार, एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिर्बन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सुश्री रोशनी सिंह और वरिष्ठ अनुसंधान सहयोगी (SRF) मन्जू कुमारी ने पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरणादायक संदेश दिए।

 

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेताओं और सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जूट के थैले प्रदान किए गए, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के प्रति उनका प्रोत्साहन बढ़े और वे अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों के लिए प्रेरित करें।

 

एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता और समाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रभावी और सराहनीय पहल रही।

 

Leave a Reply