राची, झारखण्ड | मई | 12, 2025 ::
रांची आचार्यकुलम नामकुम में 11वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें पूरे रांची से 372 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता को संपन्न कराने में 30 निर्णायक गण एवं 25 के करीब प्रशिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण के साथ ऑल ओवर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया इसके अलावे फाइट में मेजबान आचार्यकुलम को प्रथम , दूसरा स्थान धुर्वा ताइक्वांडो क्लब, तीसरा स्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ।
इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मैं आचार्यकुलम के स्वामी दिव्यदेव ने भी खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया.
प्रतियोगिता रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह के निगरानी में संपन्न हुई प्रतियोगिता को मुख्य रूप से सफल बनाने में अविनाश राम, अनंतनाग चंदन ,नेहा सिंह, करमचंद भगत, विजय शंकर तिवारी, ताराकांत पटेल, चंदन कुमार , रमेश गिरी ,संजय मुंडा ,विवेक दुबे, अनुज उरांव ,सखी बांगड़, अंकिता कुमारी, अमृता कुमारी, अमीषा पटेल इत्यादि ने योगदान दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहें :-
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम सौम्या आनंद ,सिद्दीका राज, सिया शुक्ला ,रिद्धिमा सिंह ,
अंश ठाकुर , सुनिधि शारदा,
प्रतिज्ञा सिंह ,आदित्य परवीन, प्रतिज्ञा सिंह ,संजना कुमारी, अनीशा कुजूर, श्रेया सिंह , संस्कृति गुरुंग, सोमिया गुरुंग, लाडली पांडे , राहुल सिंह, आदित्य शर्मा, ईशा कुमारी, बबिता कुमारी , धन मनी कुमारी, अनुष्का खलखो, तृषा सिंह, रितिका कुमारी, बि अक्षिता, शांभवी चतुर्वेदी, सिमरन रानी, कृपलानी कच्छप है




