Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ मनाया मातृ दिवस

राची, झारखण्ड  | मई |  06, 2025 ::

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा मातृत्व दिवस मनाया गया। इस बार का मातृस दिवस ओल्डेज होम की प्यारी माताओं के साथ यह शुभ दिन सीनियर सिटीजन वृद्धाश्रम बरियातू में मनाया गया।

 

शाखा द्वारा माताओं के साथ हाउजी के साथ तरह-तरह के खेल खेले गए। उन्हें तरह-तरह के उपहार दिए गए। उनके लिए लज़ीज़ अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। वृद्धाश्रम में सभी माताओं को भेंट स्वरूप साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

नारी चेतना प्रभारी रंजू मालपानी एवं पूजा लाडीया ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारी सुचारू रूप से की ।

 

सरिता बथवाल ने बताया , माताओं के साथ यह कार्यक्रम कर के शाखा सदस्यों को बहुत ही गौरव महसूस हुआ। उनका आशीष पाकर सदस्यों को हर्ष की अनुभूति हुई।

 

कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला जी, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान जी, सपना सिंघानिया, रंजूमालपानी, दीपिका मोतीका, कविता जालान, कृष्णा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सौम्या सामोता,सोनम शर्मा, पिंकी शर्मा, पूजा लाडिया,पूजा जैन,पायल जैन, आशा संथालिया, आशा सराफ, हेमा पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, प्रिया सिंघानिया अन्य सदस्य मौजूद रहे

 

 

 

 

Leave a Reply