राची, झारखण्ड | अप्रैल | 27, 2025 ::
यूनियन क्लब,थड़पख़ना ,राँची में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड के तत्त्वावधान में हाँशी मानस सिन्हा के आध्यक्षता में रेफरी और जजेस के लिए कराटे टेक्निकल सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में झारखण्ड राज्य के कराटे इंडिया ऑर्गेनेशन( kIO ) के सर्टिफाइड रेफ़री एवम् जज भाग लिये । सेमिनार में वर्ल्ड कराटे फ़ेडरेशन के नए काता एवम् कुमिते के नए रूल्स का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एशियन कराटे जज सेंसाई हेजाज असदक के द्वारा दिया गया। आज के मुख्य अथिति यूनियन क्लब के सचिव सेतांका सेन (अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच ) , विशिष्ठ अथिति सेंसाई के के सिंह थे। मुख्य रूप से आज के सेमिनार में नरेंद्र सिन्हा, शशि पांडे, संजय मिश्रा, कुमार दीपाली, नंद किशोर महतो, कमल नायक, रुपेश कुमार महतो, उमेश कुमार रजक, संदीप लाल, दुर्गा प्रसाद, मदन लाल, मार्सल टुड्डी, जोगेंद्र गंजु, राशी सिन्हा, शादाब ख़ान, महादेव गुप्ता, अमृत मुंडा, चंदन कुमार, विमल दीप लाल, पंकज कुमार सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, रंजीत मेहता ने भाग लिये।




