Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

कबड्डी प्रतियोगिता मे दबंग रांची प्रथम 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  20, 2025 ::

बजरंग दल रांची महानगर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शास्त्री मैदान चुटिया में किया गया। इससे प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया जिसको की लॉटरी के माध्यम से मैच करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रावजलित कर शुरू किया गया। सभी मैच 20-20 मिनट का करवाया गया और फाइनल सभी विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोहित के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहां कि युवाओं में इस तरह का आयोजन अत्यन्त आवश्यक हैं युवा अब मोबाइल में अधिक समय देते हैं जबकि इस तरह के खेल से उसका शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत संयोजक ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे देश में बलोपासना केंद्र एवं अन्य स्थानों पर कबड्डी का आयोजन किया जा रहा हैं। महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने कहां कि इस तरह का आयोजन महानगर के अन्य प्रखंडों में भी किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दबंग रांची द्वितीय पुरस्कार बजरंग दल रांची महानगर बाकी सभी टीमों को संतावना पुरस्कार दी गई मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, प्रांत संयोजक बजरंग दल रंगनाथ महतो, पद्मभूषण माननीय मुकुंद नायक,भैरो सिंह प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, विहीप महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, बजरंग दल रांची महानगर संयोजक विक्रम साहू,योगेश, अनील तिवारी, रतन केशरी, बबीता वर्मा , चुन्नू जी, विनीत, राजा, दीपक ठाकुर, गौरव, लकी, ओम, पंकज केसरी , शिवम सिंह , पवन साहू,अंश साहू , विशाल, मक्खन केसरी ,अनुराग, टेरेंस , करणअन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply