राची, झारखण्ड | अप्रैल | 17, 2025 ::
सनी सचिन तिवारी की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत आज नामकुम में शुरू हुई सोनेट प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में शोनेट अवेंजर्स ने सोनेट स्ट्राइकर को 85 रनों से पराजित कर दिया सोनेट अवेंजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाएं जवाब में स्ट्राइकर की टीम ने 15.4 ओवर में 94 रन पर ही सिमट गई विजेता टीम की ओर से सचिन तिवारी ने सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया गौरव पाल ने 17 मनीष कुमार ने 45 कुमार झा ने 14 यशराज सिंह ने 17 रनों का योगदान किया मोहित अभिषेक चौधरी और मुदस्सर अली को दो-दो विकेट मिले जवाबी पारी में स्ट्राइकर की टीम की ओर से नीतीश कुमार पांडे ने 47 शुभम गुप्ता ने 17 रनों का योगदान किया बाकी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके अविनाश सिंह ने 14 रन दे कर चार चार विकेट
और गौरव पाल ने 21 रन के दो विकेट लिए
मैच शुरू होने से पूर्व सोनेट क्लब के पूर्व प्रशिक्षण के दिल्ली द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित तारक सिन्हा की याद में 2 मिनट का मोन रखकर खिलाड़ियों और अधिकारियों ने रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी क्लब के प्रशिक्षक एसपी गौतम चंचल भट्टाचार्य तुषार कुमार अजातशत्रु क्लब के प्रशिक्षक आसिफ हक पीयूष स्लोक संतोष टनटन और महताब ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया



