Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

“अंबेडकर के सपनों का भारत और आज की चुनौतियाँ” विषय पर संगोष्ठी

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  14, 2025 ::

रांची स्थित भाकपा (माले) राज्य कार्यालय में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और पार्टी के शहीद विधायक गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस पर “अंबेडकर और वर्तमान भारत” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदिता भट्टाचार्य ने किया। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार फैसल अनुराग,भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदु सेन, अनंत प्रताप,कुमार वरुण, मोहन दत्त, शेख सरहुल,भीमसाव सुदाम खलखो,सम्मी सहित दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी वक्तव्य रखें।

 

संगोष्ठी की शुरुआत में गुरुदास चटर्जी को श्रद्धांजलि दी गई । वक्ताओं ने कहा कि गुरुदास जी सिर्फ एक विधायक नहीं,बल्कि जनपक्षधर राजनीति के प्रतीक थे, जो आजीवन मजदूरों, किसानों, दलितों और शोषितों की आवाज बने रहे। मनुवादी ताकतों और माफिया-राज के खिलाफ उनकी बेबाकी ने ही उनकी शहादत की जमीन तैयार की।

 

वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर का सपना एक समतामूलक, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत का था। लेकिन आज मनुवादी ताकतें देश पर हावी हैं, जो हिंदू राष्ट्र के नाम पर दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती हैं। ये ताकतें संविधान को खत्म कर मनुस्मृति लागू करना चाहती हैं।

 

संगोष्ठी में भाकपा (माले) ने संकल्प लिया कि वह शहीद गुरुदास चटर्जी और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए जातिवाद, सांप्रदायिकता और कॉर्पोरेट तानाशाही के खिलाफ जनआंदोलन को और तेज करेगी।

 

 

Leave a Reply