Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

फोटो प्रतियोगिता : हमारा झारखंड कैटिगरी मे धनबाद के चंदन, वेडिंग पोर्ट्रेट मे पिस्का नगडी के अमीत और जर्नलिज्म में पलामू के सैकत प्रथम

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  09, 2025 ::

झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित फोटो प्रतियोगिता में हमारा झारखंड कैटिगरी में 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए चयन समिति के रूप में सुशील अंकन और राजीव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों का चयन किया।

हमारा झारखंड कैटिगरी में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई जिसमे- कुल 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

1. प्रथम पुरस्कार: चंदन पोल, धनबाद

2. द्वितीय पुरस्कार: राज कुमार सिंह धनबाद

3. तृतीय पुरस्कार: आशुतोष आनंद (स्थल पता नही)

* वेडिंग पोर्ट्रेट प्रतिभागियों की सूची

कुल 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे-

प्रथम-अमीत कुमार ,पिस्का नगडी रांची।

द्वितीय -सुबोजित घोषाल , धनबाद।

तृतीय -कमलेश मरांडी ,दुमका ।

* जर्नलिज्म कैटेगरी में कल 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया-

1. प्रथम पुरस्कार: सैकत चट्टोपाध्याय, पलामू
2. द्वितीय पुरस्कार: सागर परमार, चास बोकारो
3. तृतीय पुरस्कार: राज कुमार सिंह, धनबाद

इन पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए, हम उनकी फोटोग्राफी कौशल और प्रतिभा की सराहना करते हैं। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस फोटो प्रतियोगिता का उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए, हम आगे भी ऐसे आयोजनों का आयोजन करने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply