राची, झारखण्ड | मार्च | 11, 2025 ::
राजधानी रांची के भुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से चैती दुर्गा पूजा शताब्दी वर्ष की और चैत्र नवरात्र को लेकर पंडाल निर्माण के कार्य का शुभारंभ आज पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। भूमि पूजन मंगलवार को किया गया। पूजा के सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा की ओर से विधि विधान पूर्वक संपन्न कराए गये।
प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि इस साल पहले से बड़ा और आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जाएगा।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे,कार्यकारणी अध्यक्ष दीपू सिंह,महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह),के अलावा कई अन्य भक्त भूमि पूजन में शामिल हुए। इस मौके पर मां भवानी की पूजा – अर्चना कर आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।




