राची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2025 ::
सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के भूगोल और भू-गर्भ विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से “झारखंड की चट्टानें और खनिज संसाधन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान के दो प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल हुए- श्याम सुंदर सिंह, निदेशक, जीएसआई; गिरिधारी दास, निदेशक, जीएसआई। दोनों विशेषज्ञों ने बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। श्री श्याम ने झारखंड में गोडवाना चट्टान प्रणाली पर छात्रों से अपने विचार साझा किया, जबकि श्री गिरिधारी ने झारखंड और आसपास के क्षेत्र में लौह-अयस्क बेल्ट के विकास पर विचार वयक्त किया।
सेमिनार में भूगोल विभाग और भू-गर्भ विज्ञान विभाग के सम्मानित संकाय सदस्यों और छात्रों की उपस्थिति रही. मौके पर डॉ फादर एन. लकड़ा एसजे, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अनिमेष रॉय, भू-गर्भ विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष- डॉ. जयंत सिन्हा, कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक- डॉ. शिव कुमार, डॉ. संदीप चंद्र, प्रो. एंजेलिन टोप्पो, प्रो. मेबल टोप्पो, प्रो. मेल्विन एक्का, डॉ. सोमेश सेन और अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिती रही एवं उनकी सक्रिय भागीदारी ने एक आकर्षक और ज्ञानवर्धक सत्र में योगदान दिया। कार्यक्रम में यूजी और पीजी स्तर के लगभग 200 से अधिक छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.




