Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

डी ए वी गांधीनगर स्कूल के बच्चों ने किया सर्योदय आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  30, 2025 ::

आज दिनांक 30 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को सामाजिक संस्था रिलेशनस कि ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कि 77 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर पब्लिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियो को ” गांधी दर्शन” कार्यक्रम के तहत धुर्वा स्थित छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान ” सर्योदय आश्रम तिरिल धुर्वा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस अवसर अवसर पर मुख्य अथिति के तौर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय चौधरी, सचिव भावना चौधरी, डी ए वी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अथिति के तौर पर समाजिक संस्था रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी , भजन गायक मनीष सोनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर बच्चो ने 1928 में बनी झारखंड की सबसे पुरानी खादी संस्था छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान धुर्वा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कि जीवनी पर आधारित पूरे आश्रम का भ्रमण किया।
यहां आकर विद्यार्थियो ने चरखा चलाने, तसर से धागा एव वस्त्र बनाने की विधि को बारिकी से जाना एव मधु की विशेषताओ की जानकारी भी विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।

बच्चों ने गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।
भजन गायक मनीष सोनी ने गांधीजी के प्रिय भजन रघु पति राघव राजा राम गा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
” गांधी दर्शन “कार्यक्रम के तहत बच्चे काफी उत्साहित थे।

मौके पर के नलिनी, कौशल सिंह, संध्या रानी आदि कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए एव सैंकड़ो विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply